क्या आपने कभी अकेले या किसी के साथ देर रात रोड पर सफर किया है ? सोचो आप रात में रोड पर जा रहे हो और को सामने से एक दम से आ जाये या सामने किसी के होने का एहसास हो तो ऐसे आप क्या कहेंगे अपनी आँखों का भ्रम या सच ? लेकिन जब उसी खाश जगह पर आपकी तरह और लोगो को भ्रम होने लगे और वो आपकी हा में हा मिलाने लगे तो ऐसे आप क्या कहेंगे अब भी ऐसे सच मानेगे या अपना वहम ??
चलिए आज हम भारत के कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते है जिनके बारे में कोई ख़ास प्रमाण तो नहीं है पर उसी जगह पर बहुत सारे लोगो को भ्रम हुआ है, सबकी कहानी जब एक जैसी होती है किसी एक स्थान के बारे में तो सोचना बनता है ?? की कुछ तो है और कोई तो है.
ये हाईवे भी कहीं किसी और देश में नहीं, बल्कि भारत में ही हैं। इन्हें HAUNTED माना गया है क्योंकि इनसे जुड़े डर के किस्से काफी मशहूर हैं, जो अक्सर सुनने मिलते हैं। अगर आपने न सुने हों, तो एकबार जान लीजिए इन हाईवेज के बारे में, ताकि अगली बार जाएं, तो कम से कम ये जरूर देख लें कि रात न हो।
State Highway 49 / East Coast Road (ECR) Haunted :
State Highway 49 यह दो लाइन का हाईवे है जिसे नाम से East Coast Road (ECR) भी जाना जाता है, जो की पश्चिम बंगाल को तमिल से जोड़ता है, चेन्नई से पांडिचेरी के बीच का ये रास्ता भूत की वजह से काफी डरावना है, खासकर रात में। ड्राइवरों ने बताया है कि रात में अचानक एक सफेद साड़ी पहनी औरत दिखाई देती है, जिससे उनका ध्यान टूट जाता है और एक्सीडेंट हो जाता है। एक और बात, औरत दिखने के बाद ही ड्राइवरों को महसूस होता है कि रात का तापमान अचानक गिर रहा है और रोड भी सिकुड़ रही है। कई ने यह भी बताया है कि जब सफेद साड़ी वाली औरत दिखती है, तो रीढ़ की हड्डी के नीचे कंपन महसूस होता है।
 |
| India's haunted highways - symbolic image |
Delhi Cantonment Road Haunted : दिल्ली कंटोनमेंट की डरावनी रोड :
यहाँ से गुजरने वाले लोगो का अनुभव भी समान है , इस रास्ते पर भी सफेद साड़ी वाली औरत दिखती है। दिल्ली के लोगों के लिए यह रास्ता पहले से ही भूतिया है। यहां से गुजरते वक्त उन्हें डर लगता है, ऐसा उन्होंने कई बार बताया भी है। ऐसा कोई नहीं जो इस रास्ते से गुज़रा हो और उसे यह महिला न दिखाई दी हो।
 |
| India's haunted highways - symbolic image |
Ranchi Jamshedpur Highway Haunted / रांची-जमशेदपुर का NH-33 :
यह देश का एकमात्र ऐसा हाईवे है, जहां हादसे स्वाभाविक कम अस्वाभाविक रूप से ज्यादा होते हैं। इस हाईवे को पार करने में लोग इसलिए भी डरते हैं क्योंकि इसके दोनों कोनों पर मंदिर हैं। ऐसी मान्यता है कि मंदिर में पूजा किए बिना निकलने वाले लोगों को भूत परेशान करते हैं, जिसके नतीजतन हादसे होते हैं। इस हाइवे से गुजरने वाले अधिकांश ड्राइवर्स सफेद साड़ी पहनी एक लंबी औरत देखने का दावा करते हैं।
 |
| India's haunted highways - symbolic image |
Mud Island Mumbai Haunted / मुंबई का मड आइलैंड :
यह जितना खूबसूरत है, उस तक पहुंचने का रास्ता उतना ही डरावना। यह रास्ता काफी संकरा है और सुनसान भी। ड्राइवरों ने बताया है कि उन्हें इस रास्ते पर रात में एक शादी का जोड़ा पहने महिला दिखाई देती है, जिसके साथ कुछ डरावनी आवाज़ें भी सुनाई देती हैं।
 |
| India's haunted highways - symbolic image |
Kasara Ghat Haunted / कसारा घाटः मुंबई-नासिक हाईवे :
मुंबई-नासिक हाईवे का कसारा घाट डरावना है क्योंकि यहां भूत दिखने और अहसास होने के कई किस्से सामने आ चुके हैं। कभी किसी को बिना सिर की बुजुर्ग महिला दिखती है, तो किसी को पेड़ पर बैठा हुआ बुजुर्ग। सड़क के दोनों ओर घने पेड़ होने से रात के वक्त यह रास्ता बेहद डरावना हो जाता है।
 |
| India's haunted highways - symbolic image |
Kashedi Ghat Haunted / कशेदी घाटः मुंबई-गोआ हाईवे :
मुंबई-गोआ हाईवे का यह इलाका भी काफी डरावना है। यहां अब सैकड़ों हादसे हुए हैं और कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है। ट्रक का गिरना, बस पलट जाना और लोगों की मौत होना आम हो गया है। जो लोग जिंदा बच गए या किसी तरह बच कर निकल गए, वे बताते हैं कि ''रात के वक्त चलती गाड़ी के सामने अचानक एक व्यक्ति आ जाता है और गाड़ी रोकने का इशारा करता है, जिससे संतुलन बनाए रखना काफी मुश्किल हो जाता है। जो ड्राइवर नहीं रुकते उनका एक्सीडेंट हो जाता है।''
 |
| India's haunted highways - symbolic image |
Delhi Jaipur Highway Haunted / दिल्ली-जयपुर हाइवे (भानगढ़ के आस पास का इलाका :
भानगढ़ का डरावना किला आपको याद होगा, बता दें ये इसी रास्ते पर है। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रात के वक्त डरावने किस्से अक्सर सुनने मिलते हैं। यहां से गुज़रने वाले ड्राइवरों का कहना है कि वे बता नहीं सकते कि उन्होंने असल में क्या अनुभव किया खासकर तब जब वे भानगढ़ किले के आसपास होते हैं।
 |
| India's haunted highways - symbolic image |
Sathyamangalam Wildlife Sanctuary Haunted / सत्यमंगलम वाइल्डलाइफ सेंचुरी कॉरीडोर (NH-209) :
इस फारेस्ट रिजर्व से गुजरने वालों को कभी मशहूर चंदन तस्कर वीरप्पन का डर सताता था, लेकिन अब डरावनी आवाज़ें, अनजान परछाइयां और डरावनी रोशनी उन्हें परेशान करती है। यहां से गुजरने वाले इस भूतिया अहसास से कांप जाते हैं। कुछ तो ये भी कहते हैं कि इस रास्ते पर वीरप्पन का भूत है।
 |
| India's haunted highways - symbolic image |
Blue Cross Road Haunted / ब्लू क्रास रोड चेन्नई :
चेन्नई की इस रोड पर अचानक आत्महत्याएं बढ़ गई हैं। लोगों का कहना है कि यहां आत्महत्या करने वालों की आत्माएं घूमती हैं। अंधेरा होने पर लोगों ने अनजानी सफेद आकृति दिखने की बात बताई है, जो काफी दूर तक उनके साथ चलती है
 |
| India's haunted highways - symbolic image |
Besant Avenue Road Haunted / बेसेंट एवेन्यू रोड चेन्नई :
सुबह होने के तुरंत बाद से चेन्नई का यह रास्ता काफी भीड़ भरा होता है, लेकिन सूरज डूबने के साथ ही यहां डरावनी गतिविधियां शुरू हो जाती हैं। लोगों ने बताया है कि उन्हें महसूस हुआ कि कोई उन्हें थप्पड़ मार रहा है या किसी ने चलते-चलते अचानक उन्हें दूर उठाकर फेंक दिया। ऐसे अनगिनत किस्से हैं, जो हर रोज़ बढ़ रहे हैं।
 |
| India's haunted highways - symbolic image |
ये किस्से और कहानिया लोगो के द्वारा कही और सुनी गयी है, या ऐसा कह लो की महसूस की गयी है. पर कितनी सच है ये तो हमारे और आपके लिए कहना कठिन है