SEARCH

दुनिया की चार सबसे डरावनी वास्तविक कहानियां : Real Ghost Story in Hindi

दुनिया की चार सबसे डरावनी वास्तविक कहानियां : Real Ghost Story in Hindi
World Top 4 Real Ghost Story in Hindi, Must Read दुनिया की चार सबसे डरावनी वास्तविक कहानियां
आपने इस तरह की घटनाओ के बारे मे ज़रूर सुना होगा. विज्ञान के अनुसार भी कुछ नेगेटिवे उर्जा ऐसे जगह पर देखने को मिलती है जहा कुछ विवाद होता है. . क्या आपको लगता है कि भूत होते हैं। हैलोवीन से लेकर चीनी घोस्ट फेस्टिवल तक भूत हमारे जीवन और संस्कृति का हिस्सा रहे हैं। हालांकि यह सच है या झूठ, इस पर हजारों सालों से विवाद रहा है। हम यहां दुनियाभर की कुछ ऐसी तस्वीरें दिखा रहे हैं, जिन्हें देखने के बाद भूत के अस्तित्व को नकारा नहीं जा सकेगा। और आप भी सोच मे पड़ जाएगे की सच क्या है और झूट क्या .

बैचलर ग्रोव कब्रिस्तान का भूत (Ghost of bachelor grove cemetery)
बैचलर ग्रोव कब्रिस्तान का भूत
बैचलर ग्रोव कब्रिस्तान का भूत
शिकागो का यह कब्रिस्तान अपनी कुछ अजीबोगरीब हालात के कारण बंद कर दिया गया। 1999 में घोस्ट रिसर्च सोसायटी के सदस्यों ने इस कब्रिस्तान की जांच के दौरान अपने हाइस्पीड इन्फ्रारेड कैमरे से कई तस्वीरें ली थी। जब यह फिल्म डेवलप होकर आईं तो कई लोगों के होश उड़ गए। एक तस्वीर में एक अदृश्य महिला बहुत पुराने जमाने के कपड़े पहने हुए दिखाई दी।

रेहम हॉल की ब्राउन लेडी (Brown lady of raynham hall)
रेहम हॉल की ब्राउन लेडी
रेहम हॉल की ब्राउन लेडी
नोरफॉक इंग्लैंड के रेहम हॉल में 1936 में कैमरे में कैद हुए इस साये को ब्राउन लेडी कहा जाता था। इसमें भूरे रंग के बूटेदार कपड़े पहनी हुई महिला को देखा गया था। इसका नाम लेडी डोरोथी था, जो चार्ल्स टाउनशेंड नामक व्यक्ति की दूसरी पत्नी थी।
महिला को विश्वासघात करने पर सजा के रूप में घर में बंद कर दिया था। बाद में उसकी मौत हो गई थी। कई लोगों के साथ जॉर्ज पंचम ने भी कहा था कि उन्होंने एक भूरी महिला को देखा है। अंत में एक दिन उसकी तस्वीर देख कर उनके होश उड़ गए। बाद में यह तस्वीर लाइफ मैगजीन में भी प्रकाशित हुई।

भाई वॉल्टर  (Ferguson ghost) : 
भाई वॉल्टर
भाई वॉल्टर

1968 में लॉस एंजिलिस में अध्यात्मवादी सम्मेलन में लेखक रॉबर्ट ए. फर्ग्यूसन भाषण दे रहे थे। कई फोटोग्राफर उनकी तस्वीरें ले रहे थे। लेकिन एक फोटोग्राफर की तस्वीर में उनके पीछे एक व्यक्ति का साया देखा गया। यह इतिहास की सबसे बड़ी घटना भी मानी जाती है। बाद में फर्ग्यूसन ने जांच करयह स्वीकार किया कि यह उनका भाई वॉल्टर था, जिसकी मृत्यु द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हो गई थी।


कब्र पर छोटे बच्चे का साया (Grave ghost )
Grave ghost

ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में एक मां अपनी बेटी की कब्र पर हर बार शोक करने आती थी। श्रीमती एंड्रयू ने बेटी की कब्र की एक तस्वीर ली थी। जब उसे फिल्म रोल को डेवलप करवाया तो उन्हें अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ। तस्वीर में कब्र पर एक छोटे बच्चे का साया दिखाई दे रहा था। वह श्रीमती एंड्रयू को घूर-घूर कर देख रहा था। बाद में जांच में पाया गया कि उनकी बेटी की कब्र के पास ही दो छोटी बच्चियों की भी कब्र थी, जो तस्वीर में थी।