आप हिल जायेंगे जब पता चलेगा की ओला ओबेर में कार लगाने वाले लोगो पर क्या बीत रही है. - la Uber Business Review by a Car Owner in Delhi, India
Sandeep Singh / New Delhi : अगर आप ओला और उबेर के बारे में ये ब्लॉग पढने जा रहे है तो में बता दू की में भी ओला और उबेर का वेंडर था मतलब उनके सब्दो में "पार्टनर" था, पर पार्टनर शव्द उन्होंने आपको भोदू बनाने के लिए लिया है. क्योंकि वो पार्टनर ही क्या जो फायदे में साथ रहे और घाटे में अकेला छोड़ दे तो किस मतलब का पार्टनर है.इसलिए मेने भी ये गन्दी दोस्ती मतलब पार्टनरशिप छोड़ी और अपनी प्यारी गाड़ियों को घर रखने के लिये मजबूर हु और उनकी EMI भरने के लिए प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहा हु. मेरी कोई इन दोनों कंपनीयो से दुश्मनी नहीं है पर जिन्दगी का अनुभव (Personal Review / ola partner experience survey) अपने दोस्तों से शेयर जरुर करना चाहूँगा. ताकि वो बचके रहे. या बाद में ये कहकर भगवान् को दोष न दे, की बताया नहीं।
ये ब्लॉग उनके लिए है :
- जो पहले से ही ओला / उबेर में अपनी गाडी (OLA Cab / Uber Cab) चला कर ...अपनी गाड़ियों को मतलब... खून पसीने की कमाई को रगड़ रहे है.
- जो कमर्शियल गाड़ी खरीदने की सोच रहे है और हर महीने की एक लाख की कमाई करके जल्दी ही करोड़पति बनना चाहते है.
तो फिर में शुरू शुरुआत से करता हु. जैसा की आप जानते है इस बिज़नस में कोई आमिर आदमी तो कदम रखेगा नहीं..क्योंकि वो करोड़पति से लखपति क्यों बनना चाहेगा. हा मध्यम परिवार या वर्ग का ही आदमी सोचता है की लाख से शुरू करुगा तो शायद करोड़पति बन जायु. और मध्यम वर्ग के आदमी के पास सेविंग होती है 50 हज़ार से लेकर दो लाख तक. अगर नहीं होंगे तो वो यहाँ आप किसी रिश्तेदार या पडोसी या दोस्त से मांग के इकट्टा कर लेंगे क्योंकि आपको हर महीने एक लाख जो कमाने है. तो आप इनमे से 1.5 लाख रुपये लेकर एक गाड़ी इंडिका (Indica), वेगनार (WaganR) or Dezire आदि कोई गाड़ी ले आते है. वो भी 15,000 की EMI के साथ 3 or 5 साल के लिए.
मतलब अभी आपने कुर्वान कर दिया 1.5 लाख फिर आप गाडी फिटनिश, डेकोरेशन, टैक्स, बीमा आदि में खर्च करते है 50,000 मतलब कुर्वान हुए 2 लाख, वो भी अभी तक बिना एक पैसा कमाए.
अब आप ख़ुशी ख़ुशी गाडी चलाते है और पूरे महीने सुबह 4:00 बजे से लेकर रात 11:00 बजे तक खुद अपने आप को रगड़तेहै और गाडी भी. (गाडी मतलब खून पसीने की अपनी ही कमाई ) और मिला क्या ..सब कुछ (इंसेंटिव) मिलाकर बहुत ज्यादा से ज्यादा 45 से 50 हज़ार, गाडी का खर्च काट के (CNG या पेट्रोल)
जिसमे गाडी चलती है 8-10,000 किलोमीटर, मतलब 10,000 किलोमीटर पर ही पहली सर्विस आ जाती है वो भी पहले या दूसरे महीने, आपको एक भी छुट्टी नहीं. तो चलिए अब आप 45,000 में से रेवड़िया बाटना चालू करो.
1. इसमें 15,000 की EMI घटाओ ...बचेंगे आपके पास 30,000 हज़ार रुपये.
2. 20,000 की खुद या ड्राइवर की सैलरी निकाल लो क्योंकि गधे की तरह काम किया है तो इतना तो बनता है न. तो 30,000 में से आपके पास बचे 10,000 रुपये.
3. अब आपकी गाड़ी 10,000 किलोमीटर चल चुकी है तो सर्विस भी करवानी पड़ेगी तो 5,000 वो हटा दो, 2500-3500 रुपये का टायर आता है जो 3-4 महीने में बदलना पड़ता है, एक-एक करके भी टायर बदलोगे तो आपके 5,000 में से बचे 1-2 हज़ार रुपये.
4. 1-2 हज़ार अगर आपको रोड पर चलना है तो पंचर इत्यादि समस्याओं के लिए तो रखने ही पड़ेगे। .
5. अब आपकी कार तो सारे एनसीआर में दौड़ेगी तो टैक्स भी भरना पड़ेगा उत्तरप्रदेश और हरियाणा की सरकार को जो इस तरह होती है.
उत्तरप्रदेश का टैक्स = 1650
हरियाणा का टैक्स + MCD टैक्स = 4,000
टोल खर्चा
ये सब अलग से .
अब आपके पास माइनस में हो सकते है, दो लाख की इन्वेस्टमेंट के साथ. और एक सबसे जरुरी बात की ऊपर आपके साथ कुछ भी बुरा नहीं हुआ तब भी आप माइनस में है.
जानी-पहचानी समस्याएं जो की कंपनी की तरफ से आनी ही आनी है - -
- आप या आपका ड्राइवर जैसे ही डिवाइस चालू करेंगे तो डिवाइस बोलेगा "नो इन्टरनेट" .."नो इन्टरनेट " अब आप डिवाइस बंद चालू, चालू बंद करके गधो की तरह निहार सकते है.
- आप डिवाइस लेकर ओला / उबेर ऑफिस जायेगे तो सुबह से शाम तक का टाइम लग जाता है पता नहीं क्या करते है डिवाइस के साथ मतलब उस दिन की आपकी EMI और ड्राइवर की सैलरी लग गयी वो भी 1000 के आस पास . लेकिन आप यकीं रखिये डिवाइस में प्रॉब्लम वैसी की वैसी ही रहेगी ये कंपनी का वादा है. ताकि आप फिर से पधारे 1000-1200 नुकसान के साथ.
- समय समय पर ओला उबेर वाले अपनी कंपनी में बुलाते है सॉफ्टवेर अपग्रेड (app download latest version) करवाने के लिए .. और महीने में एक लाख कमाने वाला पोस्टर जरूर दिखाएंगे. जबकि वो खुद उस दिन का आपका एक हज़ार का नुक्सान करवा रहे होते है.
- इन कंपनी में आप जायोगे तो ये आपको कार मालिक (Car Owner) वाली फीलिंग कम और ड्राइवर की ज्यादा आएगी..ऐसा लगता है जैसे इंटरनेशनल बैंक में आ गए ..कोई सीधे मुह बात करले तो अपने आप को खुशनसीब समझना. कागज का टोकन देकर गधो की तरह लाइन में बैठ जायो, मजाल है की कोई आपको पानी के लिए पूछ ले.
- ड्राइवर या आपके पास ड्यूटी आएगी जब तक ट्रैफिक से निकलकर कर सवारी तक पहुचेगा ..तब तक सवारी ड्यूटी कैंसिल कर देगी. मतलब बिना वजह 500 या 250 पेनाल्टी.
- ऐसी समस्या में एक बार की बात बताता हु। रविबार को बुकिंग कम आती है क्युकी ऑफिस बंद होते है। तो सुबह 7 बजे से बुकिंग का इन्तजार कर रहा था। फिर जाकर 10 बजे के आस पास घंटी बजी। मै मायापुरी में था और बुकिंग बजी हरिनगर वो भी कई गलियों के अंदर। AC मेने बंद कर रखा था क्युकी सुबह से बुकिंग नहीं थी तो AC में CNG जलाना उचित नहीं समझा। फिर आगे बड़ी मुश्किल से पतली पतली गलियों में अपनी गाड़ी को बचता बचाता ले गया। काफी लोगो ने गालियाँ भी दी की, कहा घुसे जा रहे हो। मेने कस्टमर को कॉल किया तो बोला में गली में खड़ा हु. गलियों में GPS महाराज का गायब होना आम बात है। GPS महाराज गायब हुए, मेने इंटरनेट को बंद चालू किया तो एप्लीकेशन चलना बंद हुआ। कस्टमर बार बार फ़ोन कर रहा था तो उसे लोकेशन भी बताता जा रहा था। गली में मेरी गाडी से जाम लग गया। एक दुकान वाला तो मेरी कॉलर पकड़ने दौड़ा, की हटा गाड़ी यहाँ से। मेने गाडी को आगे पीछे करके धीरे धीरे बढ़ाना चालू किया। उसी गली में आगे जगह मिली तो रूककर कस्टमर को कॉल किया। मेने पीछे मुड़कर देखा तो सामने वाली दुकान में महाशय अपना बेल्ट बांध रहे थे। (मतलब रेडी नहीं थे) बुकिंग पहले से कर दी थी। देखकर गुस्सा तो बहुत आया। लेकिन कस्टमर भगवन होता है। उसके बाद वो जैसे अंदर बैठे तो झल्लाने लगे, भाई AC तो चला लेता। मेने ac चलाया। उनसे OTP माँगा। OTP डालने पर पता चला उन्होंने Pool / sharing में बुकिंग की है, जिसका अमाउंट Rs. 55 था। उस दिन मुझे मेहनत की कमाई का अर्थ पता चला की ये Rs. 55 मुझे लोगो की गालियाँ, इन्तजार, गर्मी, और अनादर सहकर मिले। न उन्हें छोड़ सकता था और न फेक सकता था। तो अगर आप इस तरह के adventure के शौक़ीन है तो स्वागत है इस काम में।
- ये कम्पनियां साल में दो बार शायद customer care number बदलती है। (एक अनुमान से), क्युकी जब भी मुसीबत में होते है, पुराना नंबर लगाते ही पता चलता है की ये पुराना हो गया।
और अगर ड्राइवर रखा है तो
- पेट्रोल का खर्च 800 की जगह 1500 का आएगा. क्योंकि वो 400 की CNG/Petrol डलवाएगा और पर्ची 500 की देगा.
- ड्राइवर कहेगा की 50-300 रुपये सवारी ने दिए नहीं, क्योंकि मेरी डिवाइस में सिग्नल नहीं था, GPS काम नही कर रहा था, सवारी ने ड्रिंक कर रखी थी, या सवारी को गाड़ी में ड्रिंक के लिए मना किया था, कपल्स को चूमने चाटने को मना कर दिया था, पुलिस वाला था, आदि आदि।
- गाडी पंचर होने का हिसाब देगा, AC ख़राब होने का हिसाब देगा आदि आदि.
- आपका ड्राइवर रोज रोज एक ही पम्प से CNG / Petrol डलवाएगा...मतलब आधा खुद खाता है आधा पंप वाले को.
- ड्राइवर कहेगा मुझे fixed सैलरी चाहिए वो भी fixed 12 घंटो के साथ..जबकि कभी कभी 14 घंटे में भी कंपनी का पैकेज पूरा नहीं होता.
- वैसे आपको ड्राइवर 15,000 में मिलेगा नहीं क्योंकि ड्यूटी टाइम फिक्स्ड नहीं है. 18,000 से 20,000 में मिलेगा वो भी पैकेज करे की नहीं, ये गारंटी नहीं, अगर ऐसा हुआ तो आपको अपने घर की ज्वेलरी भी बिकी समझो.
- कभी कभी (OLA / Uber Driver) ड्राइवर कहेगा की में गाड़ी अपने घर पर रखूँगा, मतलब आपकी और आपकी गाड़ी की लग गयी. क्युकी वो नौकरी कम अपने बीवी बच्चे ज्यादा घुमायेगा. और ज्यादा अच्छा इंसान हुआ तो समझो गाड़ी के टायर या समान बदल कर या बेंच कर ही देगा। (खासतौर से UP-Bihar के भैया जी)।
- कुछ ड्राइवर्स का कहना है की ओला या उबेर सिस्टम उनको पहले ड्यूटी देता है जो गाड़िया ओला कंपनी से स्वयं (fleet) निकली गयी है अब ये सही या झूट ये कंपनिया जाने या उपरवाला.
- जिससे भी पैसे लिए थे 2 लाख में से वो आपसे पैसे मांगेंगे लेकिन आप तो माइनस में है आप कहेंगे अगले महीने के लिए
- फिर अगले महीने हो सकता है की ड्राइवर गाडी छोड़ के भाग जाये..या अगर खुद आप चलाते है तो आपके घर में कोई बीमार, शादी, या कोई और बात हो जाये तो समझो रोज़ का 500 रुपये की EMI का नुकसान.
- अगर कही एक्सीडेंट जैसी घटना हो गयी फिर तो पूछो मत.... आप चिंता में ही जल मरोगे ..चिता की जरुरत ही नहीं पड़ेगी.
- आपके बच्चे या माता-पिता भी घर खर्चे के लिए पैसा मांगेंगे लेकिन साहब आपको तो तब तक मोक्ष मिल चूका होगा कुछ भी सुनाई ही नहीं देगा.
- इतनी टेंशन के बाद अगर आप गाड़ी चलाएंगे तो सवारी से उल्टा सीधा बोल सकते है तो वो आपको नेगेटिव फीडबैक देगी और ओला / उबेर आपसे 500 या 250 की पेनाल्टी ले लेगा या हो सकता है की आपको या आपकी गाडी को हटा दे.
और भाई साहब अगर आपके साथ कुछ भी बुरा नहीं हुआ तब भी आपको, जब तक गाडी की किश्त पूरी होगी ...तब तक आपकी गाड़ी रस्ते लग जाएगी ...50 से 70 हज़ार में भी बिक जाये तो खुशनसीब समझना, और जो ये समय बीतेगा, आशा है की आपको ब्लडप्रेसर की शिकायत नहीं होगी.
एक चीज़ नोट कर लो ..
मेने ऊपर की फिगर हाई एअर्निंग Partner Earnings (मतलब ज्यादा से ज्यादा कमाई) से दिखाई थी. अगर कोई महानुभाव् एक लाख की छोडो अगर खर्चे काट के 30,000 रुपये भी बचा लेता है तो उसका नंबर जरूर दे देना ..गुरु जी को दंडवत प्रणाम कर लूंगा.
प्लीज नोट : लेखक का मकसद किसी भी कंपनी को बदनाम करना नहीं था, पर ये खुद बर्दास्त किया है मतलब अनुभव है, इसलिए लिखा है, ये उसके निजी विचार है.. जो गणना की गयी है वो अनुमानित है,
अगर कोई खुद की गाड़ी खरीद कर और खुद चलाता है मतलब बेकार और बेरोजगार होने से बेहतर है मेहनत करके घर परिवार चलाया जाए। अगर आप मेहनती है, जिम्मेदार है तो आप ले सकते है। मेहनत से मतलब सुबह 5 बजे गाडी लेकर जाना और जब तक 2500 या उससे ज्यादा का काम न हो जाए तब तक वापस न आना, अगर ये प्रण करके ये काम शुरू करना चाहते है तो जरूर करिये, फिर कहूंगा बेरोजगारी और बेकारी से कही बेहतर है । लेकिन ध्यान रखना काम आपको जिम्मेदारी से करना होगा नहीं तो जो ऊपर बताया है आपके साथ भी धीरे धीरे होने लगेगा, जब आपको पता चलेगा तब तक बर्बाद हो चुके होंगे।
किसी भी कंपनी का झूठा प्रचार करना सही नहीं है की एक लाख कमायो . क्या कंपनी गारंटी देगी हर महीने एक लाख इनकम की ??? नहीं न
इंग्लिश में समझ लो ... कॉपी किया हुआ है
2. Passengers may not pay or the driver may show that the passenger has not paid
3. Many times passenger provides negative feedback then the payment for that service is lost.
4. Ola/Uber will pay you from the point of pickup to drop but you won’t get paid for going to the customer’s pickup point from your existing place, the driver may use it as an opportunity to mislead the cab owners.
5. In case of an accident, or traffic police issues a ticket the cab owner has to bear the loss.
6. The value of cab depreciates very fast, and wear and tear are high.
7. The driver may run away with your cab.
8. When the driver understands the business, he will get his own cab financed.
9. You may be arrested in case of any crime done by your driver.
10. Legal challenges: Ola/uber faced several bans.
(इस लेखक के अपने विचार है जिसका ब्लॉग (साइट) से कोई लेना देना नहीं है. It is personal review not official)
FAQs -
If you are thinking of buying a new car for OLA / UBER then must read its problems.
Here are the top 10 challenges faced by Cab owners (In English) :
1. The driver may cheat the cab owners by showing fake fuel bills.2. Passengers may not pay or the driver may show that the passenger has not paid
3. Many times passenger provides negative feedback then the payment for that service is lost.
4. Ola/Uber will pay you from the point of pickup to drop but you won’t get paid for going to the customer’s pickup point from your existing place, the driver may use it as an opportunity to mislead the cab owners.
5. In case of an accident, or traffic police issues a ticket the cab owner has to bear the loss.
6. The value of cab depreciates very fast, and wear and tear are high.
7. The driver may run away with your cab.
8. When the driver understands the business, he will get his own cab financed.
9. You may be arrested in case of any crime done by your driver.
10. Legal challenges: Ola/uber faced several bans.
(इस लेखक के अपने विचार है जिसका ब्लॉग (साइट) से कोई लेना देना नहीं है. It is personal review not official)
FAQs -
Which one is good, Ola or Uber?
As a taxi driver, I feel that Uber is better than OLA due to its transparency in the billing system.