सबसे पहले आप अपना गुण, या काम देखे। फिर सोचे क्या क्या करना है। जैसे की आप किसी प्राइवेट कंपनी में कार्यरत है। सरकारी सेवा में है। विद्यार्थी है। हाउसवाइफ है। नौकरी ढूढ रहे है। या कोई खुद का ही काम है।
अगर आप सरकारी सेवा में कार्यरत है -
सरकारी सेवा वाले लोग भी अपने आप को अपग्रेड कर सकते है। लेकिन अगर उन्हें अपने अपग्रेड होने की जरुरत महसूस नहीं हो रही है तो अपने घर के बच्चो के साथ समय बिताये, उन्हें पढ़ा सकते है। किताबे पढ़ने के शौक है तो वो भी कर सकते है। अपने चित परिचित लोगो से फ़ोन पर बात करे ताकि सम्बन्ध घनिष्ठ हो सके।
अगर आप विद्यार्थी है -
विधार्थियो के लिए ये गोल्डन समय से कम नहीं है। विधार्थी है तो आप इस खाली समय में ये सोच सकते है की आपके जीवन की दिशा क्या होगी। मतलब कौन सा सब्जेक्ट लेना है। क्या नौकरी करनी है। कौन सा बिज़नेस करना है ताकि आप उसी से सम्बंधित पढाई कर सके, जीवन को उचित दिशा मिल सके। अगर आप टेक्निकल में रूचि रखते है तो आप ऑनलाइन कोर्स भी पढ़ या यूट्यूब से देख सकते है।
अगर आप हाउसवाइफ है।
आपको चिंता की आवश्यकता नहीं है क्युकी आप फ्री ही नहीं होगी। आपको इस 21 दिन के बंद से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। :-)
अगर आप नौकरी ढूढ रहे है। -
इस समय का बेहतरीन उपयोग करे। सबसे पहले अपना resume शुरू से बनाये, वो भी अपनी रूचि या सब्जेक्ट के अनुसार। resume बनाने के बाद आपने उसमे जो जो अनुभव डाले है उनकी अच्छे से तैयारी करे। ताकि पहले ही इंटरव्यू में जॉब को प्राप्त कर ले।
अगर आपका खुद का ही काम है। -
आप अपने इस खाली समय को अच्छे से इस्तेमाल कर सकते है। आप अपने काम करने का तरीका, खर्च, और आगे कैसे बढ़ाये आदि के बारे में आराम से सोच सकते है। यहाँ आप अपने पेंडिंग कार्य को जो घर बैठे किये जा सकते हो उन्हें कर सकते है।
और अंत में -
ये 21 दिन, हर भारतीय सिर्फ अपनों के लिए जियेगा। अपने देश के लिए जियेगा। इसलिए सभी सरकार के निर्देशों को पालन करके सरकार की सहायता करे ताकि भारत सरकार आपकी / हर किसी की मदद कर सके।
अगर आप इस लेख को और बेहतर बनाना चाहते है तो अपने विचार मुझसे कमेंट द्वारा साझा करे। में उसे इस आर्टिकल में जोड़कर आपके सहयोग से परफेक्ट बनाने की कोशिश करूँगा।
