देवी भागवत महापुराण (श्रीराम का नवदुर्गा व्रत का करना ), शिव महापुराण (रावण की तपस्या और सती माता के भ्रम), श्री विष्णु पुराण में श्री हरि के अवतारों
मैं बहुत दिनों से सोच रहा था कि श्रीमद रामायण जिसे स्वास्तिक प्रोडक्शन द्वारा निर्मित किया गया है, उसके बारे में अपना रिव्यु दूँ। कि What I think about Shri mad Ramayanam on Sony Entertainment TV / SAB TV.
मुझे लगता है मेरे अपने जीवनकाल में आज तक टेलीविजन पर देखी गई रामायण सीरियल में से Shrimad Ramayan सबसे अच्छी और प्रामाणिक रामायणों में से एक है। इसमें कुछ रहस्य भी छुपे हुआ है जिसके बारे में भी इस पोस्ट Shrimad Ramayan My Review in Hindi में आपको बतायूंगा।
अगर आपने अभी तक श्रीमद् रामायण नहीं देखा है तो इसे आप SonyLiv के माध्यम से देख सकते है। हमारा परिवार हर रोज़ उसी की माध्यम से देखता है क्युकि बीच बीच विज्ञापन के माध्यम से खलल बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। आप चाहे किसी भी पंथ को मानने वाले हो, लेकिन आपको भगवान् श्री राम की कहानी को इस माध्यम से अवश्य जानना चाहिए, आखिर कौन नहीं चाहता कि उनकी पीढ़ी, या बच्चे आदर्शवादी, सत्यवादी, और धर्मरक्षक बने।
मुझे Shrimad Ramayanam अतिप्रिय क्यों लगा -
1. Shrimad Ramayanam में दिखाए जाने वाले दृश्य वास्तविक दृश्यों से कम नहीं है, जिनका वर्णन श्रीरामचरित मानस, श्री वाल्मीकि रामायण, अदृभुत रामायण, आध्यात्म रामायण आदि में किया है।
2. मेरे कुछ मित्रो को लगता है कि स्वस्तिक प्रोडक्शंस, अपने स्वयं के अनुकूलन जोड़कर कहानी बदलकर कही कही दिखा रहा है, तो मैंने उनसे बताया कि यह सत्य नहीं है क्युकी रामायण के रहस्य अलग अलग जगह छिपे है, जिनके स्वस्तिक प्रोडक्शंस ने खोजकर, रामायण के रहस्यों को समझाने के लिए उसे उचित स्थान पर जोड़ा है।
3. रही बात कलाकारों (shrimad ramayan cast) कि तो स्वस्तिक प्रोडक्शंस में Kamal Monga; Loknath Pandey; Sumit Thakur जैसे निर्देशकों ने अपने जीवन के सम्पूर्ण अनुभव को इस धारावाहिक में उतार दिया है। एक एक जानकारी को बड़ी सावधानी से पिरोया गया है, और उन्होंने actors of shrimad ramayan को भी अपने ज्ञान के अनुसार ही चुना है।
4. मैं जब भी Shrimad Ramayanam को देखता हूँ तो ऐसा लगता है कि बहुत जल्दी एपिसोड समाप्त हो गया। इसका अर्थ आप समझ सकते है।
5. मैंने अपने जीवन बहुत से आध्यात्मिक धारावाहिक देखे है, हमेशा लगता था कि ये लोग सीरियल को लम्बा खींचने के लिए डायलॉग को जबरजस्ती घुसेड़ते है। लेकिन श्रीमद् रामायण में मुझे शायद ही कभी ऐसा अनुभव हो। बल्कि ऐसा लगता है कि काफी कुछ छोड़ दिया है। हमारे पुराणों और शास्त्रों में भगवान् के बारे में विस्तार से बताया गया है तो अपनी तरफ से किसी भी डायलॉग को जोड़ने का अर्थ ही मूर्खता है, और वह शास्त्र विरुध्द हो जाता है।
6. अगर आपको श्री मद् रामायण देखकर ऐसा लगा कभी कि इसे Swastik Productions ने सीरियल को लम्बा खींचने के उदेश्य से जोड़ा है, तो मुझे लगता है वह आपकी अज्ञानता मात्र होगी। या हो सकता है, निर्माताओं ने किसी संदेह को मिटाने के उदेश्य से किसी घटना को वहां जोड़कर दिखा दिया हो, यह शास्त्र विरुध्द नहीं है।
7. सनातन धर्म के ऊपर बनाये गए टीवी सीरियल्स में सृजनात्मकता के नाम पर सास, बहु, हास्य इत्यादि जोड़ना शास्त्र विरुद्ध आचरण है। इसलिए जैसा लिखा है, उन्ही वाक्यों (डायलॉग), भाव और ज्ञान को समझकर उतना ही करना चाहिए। जिससे ज्ञान की शक्ति क्षीण न हो, और उसका भाव न बदले। जब मनुष्य ऐसे ज्ञान को सुनकर उसका चिंतन और मनन करता है तो निश्चय ही उसे अपने धर्म का वोध होता है।
8.इस धारावाहिक में स्त्री के वस्त्रों का उचित ध्यान रखा गया है। मैं क्या कहना चाहता हूँ उसके लिए आप संजय खान द्वारा निर्मित "जय हनुमान" में प्रयोग किये वस्त्रों को देखे तो आपको स्वयं समझ आ जायेगा।
9. एक सलाह - निर्माताओं से प्रार्थना है कि वे अगर किसी भी घटना को दिखा रहे है तो उसका पुराण में अध्याय, पेज नंबर अवश्य दर्शा दिया करे। इससे संदेह का निवारण हो सकता है।
10. एक विनम्र आग्रह - कृपया इस सीरियल को अभी समाप्त न करे, बल्कि अन्य पुराणों से श्रीमदरामायण की घटनाओ को दिखाए। जैसे कि श्रीकाकभुसुंडि के पूर्व जन्म की कथा इतियादी।
नोट - मैंने अभी तक श्रीरामचरित मानस, श्री वाल्मीकि रामायण, आध्यात्म रामायण, अदृभुत रामायण को ही पढ़ा और सुना है और कुछ रामायण की घटनाओं का वर्णन अन्य पुराणों में भी मिलता है। जैसे कि , देवी भागवत महापुराण (श्रीराम का नवदुर्गा व्रत का करना ), शिव महापुराण (रावण की तपस्या और सती माता के भ्रम), श्री विष्णु पुराण में श्री हरि के अवतारों के वर्णन के समय (संक्षिप्त में श्रीरामावतार का वर्णन ), और राम रहस्य उपनिषद में श्री हनुमान जी और प्रभु की बातचीत से प्राप्त ज्ञान के आधार पर वर्णन मिलता है,
यह रिव्यु मैंने अपने स्वयं की जानकारी (ज्ञान) के आधार पर दिया है। प्रभु राम के रहस्य अन्य पुराणों, शास्त्रों में भी होंगे, जिनसे मैं फिलहाल अनभिज्ञ हूँ, लेकिन उन्हें जानने का प्रयत्न जारी है। क्युकी अनंत कल्प, मन्वन्तर, युग और सभी में कोई न कोई विशेष तत्व प्रधान होता है, तो मैं मुर्ख कैसे उनको समझ सकता हूँ, ये बात (हरि अनंत, हरि कथा अनंता) उतनी ही सत्य है, जितना सूर्य और चंद्र।
तो अगर आपने Shrimad Ramayan को नहीं देखा है, तो आज ही इसके एपिसोड देखिये, और वापस आकर कमेंट में मेरा या अन्य लोगो का अपने ज्ञान के अनुसार मार्गदर्शन करे। और हाँ रहस्य इस पोस्ट में ही छिपा है, अगर मिला तो कमेंट करे।
जय श्री हनुमान, जय श्री राम। हर हर महादेव
Image courtesy: Swastik Production
COMMENTS