SEARCH

कुछ लोग गोमूत्र से इतना चिढ़ते क्यों हैं?

 कुछ लोग गोमूत्र से इतना चिढ़ते क्यों हैं?
अगर घर में नकारात्मकता या लड़ाई-झगड़े ज्यादा हैं, या कोई और समस्या है, तो गोमूत्र आपके लिए रक्षा कवच का काम करेगा।

इस पोस्ट में What-I-Think कैटेगरी के अंतर्गत, मैं इस बारे में नहीं बताऊंगा कि गोमूत्र के क्या वैज्ञानिक फायदे या नुकसान हैं। यहाँ मैं आपको वो बात बता रहा हूँ जो शायद आपको पता नहीं होगी। हालाँकि ये जानकारी मुझे भी नहीं थी, लेकिन जब मैंने इसके बारे में एक बहुत अच्छे साधक के मुख से सुना, तो उसे मैं आपको बता रहा हूँ। और जो जानकारी मुझे या आपको पहले से है, उसके तार फिर आप अपने आप जोड़ सकते हैं।

उन्होंने मुझे बताया कि अगर किसी के घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो गया है, गृह क्लेश है, बच्चे भटक गए हैं, बात नहीं मानते, इत्यादि।

कुछ लोग गोमूत्र से इतना चिढ़ते क्यों हैं?

आप जिस दिन भी, जिस आराध्य को मानते हैं उनका आशीर्वाद लेकर, अपने घर में गोमूत्र का छिड़काव हर सप्ताह करें। बड़े से बड़ा तंत्र या नकारात्मक ऊर्जा घर से निकल कर ही रहेगी। 

नकारात्मक ऊर्जा निकलते ही मन सात्विक होगा और फिर सात्विक विवेक जाग्रत होगा।

तो जो लोग गोमूत्र से चिढ़ते हैं, उनके कदम भी आपके घर और मस्तिष्क में प्रवेश करने पर ऐसे ही अटक जाएंगे जैसे श्री लक्ष्मण रेखा के सामने रावण की शक्तियाँ छोटी पड़ गई थीं।

अब आपको समझ में आ जायेगा कि क्यों कुछ लोग गोमूत्र का विरोध करते है ताकि आपका विवेक जाग्रत न हो, और आप उनके मायाभ्रम में बने रहे। 

लेकिन ध्यान दें: आपको ये सब मेरे कहने से कुछ नहीं करना है। अगर घर में नकारात्मकता या लड़ाई-झगड़े ज्यादा हैं, या कोई और समस्या है, तो किसी साधक से पूछ कर ही करें। मेरी इस बात को केवल जानकारी के रूप में लें, इसे उपदेश न समझें क्योंकि मैं इसके लिए अधिकृत नहीं हूँ।

इससे जुड़े कुछ यूट्यूब वीडियो भी मिले हैं जो इस जानकारी की पुष्टि भी करते हैं। बाकी आप समझदार हैं, वही करें जो आपका विवेक कहे।

आप इन परमपूज्य ब्राह्मण श्री का वीडियो देखे, तो आपको ये समझ में आएगा कि हमेशा से ब्राह्मण ही क्यों निशाने पर रहे है।