SEARCH

BAD MOVE - EaseMyTrip ने मालदीव की Booking Cancel कर दी?

BAD MOVE - EaseMyTrip ने मालदीव की Booking Cancel कर दी?
इधर EaseMyTrip ने अति राष्ट्रभक्ति का प्रदर्शन कर मालदीव की Booking Cancel कर दी। अब What I Think? चलो देखते है - BAD MOVE - EaseMyTrip ने मालदीव की

अभी हाल ही में PM मोदी को लक्षद्वीप में हॉलिडे मनाते देखा गया था। मैंने सोचा कि चलो अब मीडिया का ये रोना धोना बंद होगा कि नरेंद्र मोदी छुट्टी नहीं लेते या हॉलिडे नहीं मनाते। विपक्ष के नेता भी खुश थे कि चलो कम से कम मोदी ने ये एक छुट्टी तो ले ली। इधर EaseMyTrip ने अति राष्ट्रभक्ति का प्रदर्शन कर मालदीव की Booking Cancel कर दी। अब What I Think? चलो देखते है - 

कई ट्विटर हैंडल एक्टिवेट हो गए और धड़ाधड़ कोई तारीफ में, तो कोई विरोध  पोस्ट करने लगा। 

लेकिन इतने में मुझे पता चला कि -

प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव सीनेट के सदस्य जाहिद रमीज ने पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा पर विवादास्पद टिप्पणी की और मालदीव के बराबर सेवाएं प्रदान करने के लिए लक्षद्वीप की क्षमता पर सवाल उठाया। और तो और मालद्वीप के कुछ नेता ये तो कहने लगे कि भारत अब मालद्वीप की इकॉनमी की कॉपी कर रहा है। 

हालाँकि इससे पहले मुझे पता था कि -

मालद्वीप में पिछले चुनाव इस बात का ज़िक्र वहां के नेताओ ने किया था कि वे भारत के साथ हुयी कई प्रकार की डील तोड़ देंगे या उन पर विचार करेंगे। जिनमे से सेना को वापस भेजना जैसी बातें भी शामिल थी। मालद्वीप के एक नहीं बल्कि कई नेताओ ने भारत के खिलाफ नफरत भरे पोस्ट सोशल मीडिया पर किये। 

 तो अब समझ में आया -

 कि मोदी जी वहां छुट्टी मनाने नहीं गए थे। बल्कि भारत के लोगो को लक्षद्वीप के समुद्र बीच दिखाने गए थे और मानों बता रहे हो कि - 

अपना लक्षद्वीप छोड़कर ऐसे देश जाना ठीक नहीं जो फ्री वैक्सीन लेकर दोस्त की पीठ में छुरा भौंक रहा है।,  मालद्वीप के नेता, भारत के खिलाफ नफरत भरे बयान दे रहे है। 

इसलिए लक्षद्वीप के विकास के लिए मोदी जी ने करोडो रुपये की परियोजनाएँ, 5G इंटरनेट जैसी सुविधाएं भी दी।

मेरा सबसे बड़ा आश्चर्य -

जो बॉलीवुड हमेशा से सिर्फ अपने भाईजान को प्रमोट करता रहा है, चाहे वह पाकिस्तान हो, मालद्वीप हो, या दुबई हो। लेकिन इस बार तो कमाल हो गया, किसी ने  यह नहीं कहा कि कला, कलाकारों, मौज मस्ती का कोई बॉर्डर थोड़े ही होता है। 

इस बार हमारे सुपरस्टारों ने अपने देश के प्रति "'नफरत क्यों बर्दाश्त करें, छोड़ो मालदीव, चलो लक्षद्वीप!" जैसा ट्रेंड X / ट्विटर चलाया और उसमे शामिल होकर देश के लोगो को लक्षद्वीप जाने के लिए आव्हान भी किया।  जैसे कि - 

लोकप्रिय अभिनेता Akshay Kumar ने मालदीव की अपमानजनक टिप्पणियों पर आश्चर्य जताया. उन्होंने एक्स पर कहा कि - 

आश्चर्य है कि वे ऐसा उस देश के साथ कर रहे हैं जो उन्हें अधिकतम संख्या में पर्यटक भेजता है. हम अपने पड़ोसियों के लिए अच्छे हैं लेकिन हमें इस तरह की अकारण नफरत क्यों बर्दाश्त करनी चाहिए ? मैंने कई बार मालदीव का दौरा किया है और हमेशा इसकी प्रशंसा की है, लेकिन सबसे पहले गरिमा. आइए हम भारतीय द्वीपों को देखने और अपने खुद के पर्यटन का समर्थन करने का फैसला लें.

लोकप्रिय अभिनेता जॉन अब्राहम ने लक्षद्वीप में आतिथ्य और समुद्री सुंदरता की प्रशंसा की. उन्होंने लिखा कि - 

 “अद्भुत भारतीय आतिथ्य, ‘अतिथि देवो भव’ के विचार और विशाल समुद्री जीवन की खोज के साथ लक्षद्वीप जाने लायक जगह है. 

लोकप्रिय अभिनेता सलमान खान ने लक्षद्वीप के खूबसूरत और साफ समुद्र तटों की तारीफ की. उन्होंने लिखा कि -

‘हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्रभाई मोदी को लक्षद्वीप के सुंदर, स्वच्छ और आश्चर्यजनक समुद्र तटों पर देखना बहुत अच्छा है, और सबसे अच्छी बात यह है कि ये हमारे भारत में हैं.’

एक दुःख भी हुआ -

हमारे के उन नेताओ ने लक्ष्यद्वीप जाने के लिए एक शब्द नहीं बोला जो राजनीति से बीच बीच छुट्टी लेकर कभी थाईलैंड, कभी अन्य देश में घूमने जाते रहते है। 

तो इन्ही घटनाक्रम को देखते हुए EaseMyTrip ने भी मालदीव के लिए Flights की सभी बुकिंग Cancelled कर दी।  मैंने जो सोचा वो लिख दिया, आपका क्या सोचना है कि EaseMyTrip का ये Good Move था या BAD Move कमेंट में अवश्य बताये। 

BAD MOVE - EaseMyTrip ने मालदीव की Booking Cancel कर दी?