SEARCH

Vlebazaar is Real or Fake - क्या हुआ जब चेक किया?

Vlebazaar is Real or Fake - क्या हुआ जब चेक किया?
मेरी नज़र में vlebazaar किसी बहुत बड़े SCAM से कम नहीं है। vlebazaar fake or real in hindi, vlebazaar google reviews complaint against vlebazaar

मेरी नज़र में vlebazaar किसी बहुत बड़े SCAM से कम नहीं है। vlebazaar fake or real in hindi

आपकी तरह मेने भी Vlebazaar वेबसाइट को विजिट किया और पाया वहां पर बहुत से गैजेट्स बहुत कम दाम मिल रहे है, और vlebazaar reviews भी अच्छे है। हालाँकि vlebazaar google reviews देखकर मुझे उन रिव्यु की सच्चाई सामने आ गयी थी, लेकिन फिर भी मेरा काम है चेक करना तो अपने अनुभव के लिए मेने आर्डर किया।  

फिर मेने इस वेबसाइट को चेक करने के लिए, चूँकि में अलग अलग वेबसाइट को व्यक्तिगत रूप से चेक करता रहता हूँ कि वे फ्रॉड या कोई scam तो नहीं है। इसलिए मेने एक गैजेट को चुना जिसका प्राइस बहुत ज्यादा कम था, क्युकी मुझे उस प्रोडक्ट पर या उनकी सर्विस पर संदेह था। 

इसलिए उस संदेह को समाप्त करने के लिए मेने Vlebazaar वेबसाइट से उस प्रोडक्ट को चुनकर आर्डर कर दिया और फिर मेने उसकी क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर दी। 

ध्यान दे - क्रेडिट कार्ड से इसलिए पेमेंट करता हूँ क्युकि उसमे एक्स्ट्रा प्रोटेक्शन फीचर्स मिल जाते है, जैसे कि चार्जबैक इत्यादि। 

ये लोग रिफंड करते है या नहीं,  ये देखने के लिए  मैंने आर्डर करने के 5 मिनट बाद आर्डर कैंसिल कर दिया, और कैंसिल करने के लिए मेने उनको ईमेल भेजी और उनके सपोर्ट सेक्शन पर बोला, जिसका प्रूफ नीचे है। सबका में स्क्रीनशॉट्स भी रखता जा रहा था, क्युकी मुझे अपना रिव्यु तैयार करना था। 

जानिए मेरा vlebazaar reviews कि vlebazaar app is real or fake. आज हम vlebazaar authenticity चेक करेंगे कि क्या वे आपका पैसा वापस कर सकते है या नहीं ?

यहाँ ऊपर ईमेल प्रूफ में आप देख सकते है। -

26 दिसंबर को आर्डर किया

26 दिसम्बर को उसी दिन आर्डर कैंसिल किया 

30 दिसम्बर को फिर से उनकी वेबसाइट, ईमेल और सपोर्ट के माध्यम से आर्डर कैंसिल किया। 

01 जनवरी 2025 को फिर से उनकी वेबसाइट, ईमेल और सपोर्ट के माध्यम से आर्डर कैंसिल किया। 

18 जनवरी 2025 को उन्होंने उसे शिप करने का नोटिफिकेशन भेजा। 

हालाँकि पार्सल बजन में हल्का था, तो कैंसिल कर दिया। 

आप देख  सकते है, Support Helpdesk Communication History

इसी बीच हमने उन्हें कई बार ईमेल और सपोर्ट डेस्क से कांटेक्ट किया, कि हमारा पेमेंट वापिस किया जाए, फिर मैंने अपने क्रेडिट कार्ड बैंक को Chargeback का फाइल किया। शायद उस Chargeback देखकर उन्होंने उस आर्डर को 18 जनवरी को डिस्पैच कर दिया । 

जिसका Shipping - डिटेल यह है। -

Your order 3441825 has shipped, and you can track it here: Order assigned to ShipRocket.

Order Tracking No: 19041692018411

https://shiprocket.co/tracking/19041692018411 to track Order

जिसकी ट्रैकिगं डिटेल्स इस प्रकार है -

 23 Jan 12:15 PM Activity : Dispatched - Dispatched for RTO Location : Gurgaon_PalamVihar_R (Haryana)

22 Jan 03:59 PM Activity : In Transit - Bag Added To Trip Location : Delhi_Airport_GW (Delhi)

18 Jan 04:14 PM Activity : Order Received Location : South West Delhi

तो आज 27 जनवरी 2025 को रिव्यु लिख रहा हूँ और ये फाइनल हो गया है कि ये वेबसाइट Vlebazaar.com जिसके Ani News और भारत की तमाम मीडिया प्लेटफार्म पर इसके कसीदे पढ़ते हुए आर्टिकल्स पड़े हुए, लेकिन मेरे रिव्यु में और मेरे स्वयं लिए यह एक फ्रॉड e-commerce वेबसाइट साबित हुयी। 

बाकी का आपका अपना अनुभव अच्छा हो सकता है, लेकिन मेरे अनुभव में फ़ैल हुयी है। तो इसी तरह से मेरे अन्य रिव्यु पढ़ने के लिए यहाँ मेरे रिव्यु केटेगरी को अवश्य देखे। 

चूँकि में आगे भी complaint against vlebazaar भी जारी रखूँगा, क्युकी इससे SBI Chargeback, Mobikwik सपोर्ट, और Consumer हेल्पलाइन का भी रिव्यु हो जायेगा, और उनका रिव्यु में अलग से पोस्ट में डालूंगा, जिसका लिंक भी नीचे डालूंगा। 

रिजल्ट - चूँकि मेने अपनी बैंक के साथ फ्रॉड की शिकायत की हुयी थी इसलिए मेरा रिफंड वापस आ गया, लेकिन इस वेबसाइट के कस्टमर केयर या कंपनी के माध्यम से कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई। 

अगर आप आर्डर करने की सोच रहे है तो इस पोस्ट को एक फिर से पढ़े और अगर आप आर्डर कर चुके है, और किसी कारण से आपका रिफंड नहीं मिल रहा है तो वो मिलना असंभव है, लेकिन आप बैंक से शिकायत जारी रखेंगे तो संभव हो सकता है।